ओके :::::: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

एलार्म सिस्टम टंकी व उष्मा चालन के प्रोजेक्ट किया प्रदर्शितफोटो संख्या 11 – लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी.प्रतिनिधि, पाकुडि़या नावाचारी शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के हरिशचंद्र मध्य विद्यालय प्रांगण में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी मंे छात्र छात्राओं द्वारा पानी के संरक्षण को लेकर एलार्म सिस्टम […]
एलार्म सिस्टम टंकी व उष्मा चालन के प्रोजेक्ट किया प्रदर्शितफोटो संख्या 11 – लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी.प्रतिनिधि, पाकुडि़या नावाचारी शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के हरिशचंद्र मध्य विद्यालय प्रांगण में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी मंे छात्र छात्राओं द्वारा पानी के संरक्षण को लेकर एलार्म सिस्टम टंकी, उर्जा उत्पन्न करने की विधि, विद्युत घंटी, उष्मा का चालन, समवाहन प्रयोग विधि, माइक्रोस्कॉप से प्याज के छिलके के कोशिकाओं का पता लगाने आदि बनाये गये प्रोजेक्टों को बच्चों द्वारा प्रदर्शित किया गया और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया. छात्र छात्राओं द्वारा लगाये गये विज्ञान प्रदर्शनी के बारे में विस्तारपूर्वक अन्य बच्चों को भी बताया गया. आयोजित प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक वरुण तिवारी, सीआरपी किशोर दत्ता, तन्मय दास आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया. प्रखंड के तेतुलिया, चुनपाड़ा, लागडूम, बासेतकुंडी में भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




