डीसी ने की अभियंताओं के साथ बैठक

फोटो संख्या 5- बैठक में मौजूद कार्यपालक अभियंता .प्रतिनिधि, पाकुड़डीसी कृष्ण कुमार दास ने बुधवार को समाहरणालय में गैर समेकित कार्य योजना एवं तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कार्यपालक अभियंताआंे के साथ की. डीसी ने चल रहे योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान राशि की उपयोगिता का […]
फोटो संख्या 5- बैठक में मौजूद कार्यपालक अभियंता .प्रतिनिधि, पाकुड़डीसी कृष्ण कुमार दास ने बुधवार को समाहरणालय में गैर समेकित कार्य योजना एवं तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कार्यपालक अभियंताआंे के साथ की. डीसी ने चल रहे योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान राशि की उपयोगिता का प्रमाण पत्र जिला योजना कार्यालय को देने का आदेश दिया गया. इसके अलावा सिदो कान्हू पार्क में जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंता को दिया गया. कार्य अपूर्ण होने के कारण विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को प्राथमिकी दर्ज करने की हिदायत दी. साथ ही ग्रामीण सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




