स्वास्थ्य कर्मियों ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

Updated at : 11 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

दस सूत्री मांग का ज्ञापन डीसी को सौंपा फोटो संख्या 6- समाहरणालय पर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी.संवाददाता पाकुड़झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व महासंघ के जिला सचिव मुकुल भट्टाचार्य ने किया. इससे पहले महासंघ कार्यालय से स्वास्थ्य कर्मियांे ने जुलूस निकाला और […]

विज्ञापन

दस सूत्री मांग का ज्ञापन डीसी को सौंपा फोटो संख्या 6- समाहरणालय पर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी.संवाददाता पाकुड़झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व महासंघ के जिला सचिव मुकुल भट्टाचार्य ने किया. इससे पहले महासंघ कार्यालय से स्वास्थ्य कर्मियांे ने जुलूस निकाला और समाहरणालय पहुंचे. यहां प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीसी को सौंपा गया. प्रदर्शन को सफल बनाने में नवल किशोर मिश्रा, नथूनी सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि थे.———-ये है मांगेसभी कार्यरत कर्मचारियों एवं अनुबंध कर्मियांे का वेतन व मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जायेतकनीकी विभागों सहित समाहरणालय सहित सभी विभागों के कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ दिया जायेएसीपी संपुष्टी करने, सुविधा एवं सुरक्षाविहिन स्थानांे पर कर्मचारियांे के निवास स्थान रखने की बाध्यता को समाप्त की जायेचतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग पर प्रोन्नति दी जाये चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर लगायी गयी रोक को खत्म कर वेतन भुगतान की स्वीकृति दी जायेएएनएम की सेवा नियमित की जायेचालक एवं चतुथवर्गीय कर्मचारी को वर्दी भत्ता दिया जाये सेवानिवृत्त परिचारिका सीता देवी को सभी देय सुविधा का लाभ दिया जाये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola