बीडीओ सहित चार कार्यपालक अभियंताओं का वेतन रुका
Updated at : 10 Mar 2015 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय के सूचना भवन में सोमवार को कॉ-ओडिनेशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी केके दास ने की. बैठक में सूचना के बावजूद अनुपस्थित पाये गये पाकुड़िया के बीडीओ, बीपीओ तथा कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विशेष प्रमंडल, पेयजल स्वच्छता विभाग, भवन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने तथा उनसे स्पष्टीकरण पूछने […]
विज्ञापन
पाकुड़ : समाहरणालय के सूचना भवन में सोमवार को कॉ-ओडिनेशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी केके दास ने की. बैठक में सूचना के बावजूद अनुपस्थित पाये गये पाकुड़िया के बीडीओ, बीपीओ तथा कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विशेष प्रमंडल, पेयजल स्वच्छता विभाग, भवन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने तथा उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया.
बैठक में इंदिरा आवास,मनरेगा, डीसी विपत्र, सांसद व विधायक निधि आदि की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान आधार सीडिंग का कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने को लेकर मौजूद प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने के निर्देश दिये गये. मार्च महीने के तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग नहीं होने पर बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गयी. बैठक में लंबित इंदिरा आवास योजना का कार्य मार्च माह तक पूरा करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया. लंबित इंदिरा आवास पूरा नहीं होने पर बीडीओ के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित करने की हिदायत दी गयी. उक्त बैठक में इंदिरा आवास की समीक्षा के दौरान मार्च महीने में एफटीओ करने का आदेश दिया गया.
बैठक में मतदाता पूनरीक्षण की भी समीक्षा की गयी. मौके पर डीडीसी नेसार अहमद, जिला योजना पदाधिकारी रामानुज सिंह, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सकिल अहमद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




