रोजगार मेले में 329 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 08 Oct 2025 5:44 PM

विज्ञापन

पाकुड़ बाजार समिति परिसर में जिला नियोजनालय द्वारा दत्तो पंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक निशात आलम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया एवं नियोजनालय पदाधिकारी राहुल कुमार ने किया। मेले में आठवीं से ग्रेजुएट तक के 887 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 329 का चयन और 298 का शॉर्टलिस्टिंग हुई। चयनित अभ्यर्थियों को विधायक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। डीसी मनीष कुमार ने ऑनलाइन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं समाज की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। नियोजनालय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

बाजार समिति में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने किया उद्घाट प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला नियोजनालय की ओर से बुधवार को बाजार समिति परिसर में एक दिवसीय दत्तो पंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले में आठवीं से ग्रेजुएट पास युवक-युवतियों ने भाग लिया. मेले का उद्घाटन स्थानीय विधायक निशात आलम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया एवं नियोजनालय पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इस दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया, रंजित कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. जिला नियोजनालय से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में 887 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 329 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया और 298 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. चयनित अभ्यर्थियों को विधायक ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए. मौके पर विधायक निशात आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बेरोजगार युवक-युवतियों को अवसर प्रदान कर रही है तथा रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के मेले से न केवल युवाओं को नौकरी के अवसर मिलते हैं, बल्कि कंपनियों को भी योग्य और प्रशिक्षित उम्मीदवार मिलते हैं. वहीं, डीसी मनीष कुमार ने ऑनलाइन जुड़कर युवाओं को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्हें अवसर का लाभ उठाना चाहिए और आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं देश की प्रगति में योगदान देना सुनिश्चित करना चाहिए. उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह पाकुड़ के लिए गौरव की बात है कि योग्यता के आधार पर युवकों को काम दिया जा रहा है. नियोजनालय के पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि नियोजनालय बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola