आयुष शिविर में 288 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

आयुष विभाग की ओर से आयोजित जांच शिविरों में 288 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.
पाकुड़ नगर. जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को आयुष विभाग की ओर से आयोजित जांच शिविरों में 288 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गयी. महेशपुर, अमड़ापाड़ा, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर और पाकुड़िया प्रखंड में आयोजित इन शिविरों में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ दर्द, गठिया और बच्चों से संबंधित बीमारियों की जांच की गयी. डॉ सौरभ विश्वास, डॉ राजेश यादव, डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ लवकुश यादव, डॉ प्रेम प्रकाश और डॉ मिथिलेश सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं. शिविर में योग प्रशिक्षकों ने 81 लोगों को योगाभ्यास कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




