ओके....बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

Updated at : 20 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

पाकुड़ . प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार ने की. बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास आदि योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की पंचायतवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान अपूर्ण इंदिरा आवासों को शीघ्र पूरा करने, दी […]

विज्ञापन

पाकुड़ . प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार ने की. बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास आदि योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की पंचायतवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान अपूर्ण इंदिरा आवासों को शीघ्र पूरा करने, दी गयी प्रथम किस्त की राशि से कार्य पूरा होने के उपरांत द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान लाभुकों को करने, आधार फ्रीज करने के निर्देश दिये. मौजूद पंचायत सचिवों को योजनाओं को पूर्ण कराने में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गयी. बैठक में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ सुधांशु शेखर सिंह, पर्यवेक्षक एवं कनीय व सहायक अभियंता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola