10 भारी वाहनों से 28,400 रुपये चालान वसूला

पकुड़ में जिला परिवहन अधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। सोनाजोरी, शहरकोल, सर्किट हाउस चौक और पाकुड़-हिरणपुर मार्ग पर नो एंट्री और नो पार्किंग नियम तोड़ने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई कर कुल 28,400 रुपये के ऑनलाइन चालान वसूले गए। उपायुक्त के निर्देश पर प्यादापुर और चांदपुर चेक पोस्ट पर भी माइनिंग चालान, वाहन पंजी एवं एंट्री रजिस्टर की संयुक्त जांच की गई, जिसमें सभी दस्तावेज दुरुस्त पाए गए। अधिकारियों ने नियमों का कड़ाई से पालन और ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, साथ ही वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज सही रखने की हिदायत दी।
प्यादापुर और चांदपुर चेक पोस्ट पर संयुक्त जांच नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ डीटीओ एवं यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार रात शहर में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोरी, शहरकोल, सर्किट हाउस चौक और पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर संचालित हुआ. जांच के दौरान नो एंट्री और नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की गई. कुल 10 कोयला, गिट्टी और अन्य वाहनों से 28,400 रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया. अधिकारियों ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर वाहनों को जब्त कर माइनिंग पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त के निर्देश पर प्यादापुर और चांदपुर चेक पोस्ट पर भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. यहां माइनिंग चालान, वाहन पंजी और एंट्री रजिस्टर की जांच की गई, जिसमें सभी दस्तावेज दुरुस्त पाए गए. अधिकारियों ने तैनात कर्मियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाये. साथ ही वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




