आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश

पाकुड़ समाहरणालय में परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के रिक्त पदों, पोषण ट्रैकर में प्रविष्टि, टीएचआर वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। लंबित प्रस्तावों को तत्काल निष्पादित करने और योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. समाहरणालय सभागार में शनिवार को परियोजना निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के रिक्त पदों से संबंधित लंबित प्रस्ताव, पोषण ट्रैकर में प्रविष्टि, टीएचआर वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. परियोजना निदेशक ने लंबित प्रस्तावों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तुरंत निष्पादित कर उसी दिन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत प्रविष्टि का निर्देश दिया गया और एफआरएस में धीमी प्रगति पर चिंता जतायी. लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर और हिरणपुर प्रखंडों में कार्य में तेजी लाने को कहा गया. कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल एमटीसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए. आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में केंद्र बंद नहीं रहने चाहिए और लाभुकों को समय पर सेवाएं मिलनी चाहिए. अंत में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










