विशेष सर्वेक्षण शिविर में लिया गया आवेदन

अमड़ापाड़ा . प्रखंड के डुमरचीर, जामुगडि़या पंचायत में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन विशेष सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, राज्य विकलांग पेंशन, राज्य विधुआ पेंशन आदि का आवेदन लिया गया. अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिविर में ऐसे लाभुक का आवेदन लिया जायेगा. जिसका इस योजना […]
अमड़ापाड़ा . प्रखंड के डुमरचीर, जामुगडि़या पंचायत में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन विशेष सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, राज्य विकलांग पेंशन, राज्य विधुआ पेंशन आदि का आवेदन लिया गया. अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिविर में ऐसे लाभुक का आवेदन लिया जायेगा. जिसका इस योजना से वांछित रह गये है. कभी भी इस योजना का लाभ नहीं मिला हो. वैसे व्यक्ति को इस योजना से जोड़ा जायेगा. सीओ ने यह भी बताया कि आगामी 19 एवं 20 जनवरी को जराकी और पचुवाड़ा तथा 21 व 22 जनवरी को पाडेरकोला और सिंगारसी में शिविर लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




