पारा शिक्षकों के लिए वेब साइट लांच

Updated at : 17 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षकों के लिए वेब साइट लांच

विभागीय पत्राचार की जानकारी शिक्षक आसानी से ले सकेंगेफोटो संख्या 2 – बैठक में भाग लेते पारा शिक्षक.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित लड्डू बाबू आम बगीचा में पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने की. जानकारी देते हुए श्री भंडारी ने कहा कि पारा शिक्षक संघ की वेब साइट […]

विज्ञापन

विभागीय पत्राचार की जानकारी शिक्षक आसानी से ले सकेंगेफोटो संख्या 2 – बैठक में भाग लेते पारा शिक्षक.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित लड्डू बाबू आम बगीचा में पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने की. जानकारी देते हुए श्री भंडारी ने कहा कि पारा शिक्षक संघ की वेब साइट लांच हुई है और अब पारा शिक्षक विभागीय पत्राचार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी भी बनायी गयी है. जिनके प्रतिवेदन के आधार पर पारा शिक्षकों का नियमितिकरण सहित अन्य सुविधाएं देने की संभावना बनी है. वहीं जिला सचिव एजाजुल हक ने बताया कि 16 दिनों का आकस्मिक अवकाश तथा तीन माह का मातृत्व अवकाश दिया जाना सरकारीकरण के दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पारा शिक्षकों को कम मानदेय एवं अनियमित भुगतान के कारण विकट स्थिति उत्पन्न हो जाती है. बैठक में टेट पास पारा शिक्षकों को नियुक्ति में उत्पन्न विसंगति को दूर करने तथा पारा शिक्षकों की नियुक्ति अविलंब करने पर भी चर्चा की गयी. मौके पर अशोक कुमार वर्मा, केताबूल शेख, सकिल, समीर, अब्दुल सलीम, रितेश, मो. आलीम, जितेंद्र कुमार, शहनाज बेगम सहित दर्जनों उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola