चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Updated at : 16 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

पाकुडि़या . प्रखंड के बासेतकुंडी फुटबॉल मैदान में नवा मारशाल क्लब द्वारा चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामंेट का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन महेशपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज मरांडी ने किया. टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेगी. फाइनल मुकाबला 19 जनवरी को होगा. फाइनल मैच का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी करेंगे. […]

विज्ञापन

पाकुडि़या . प्रखंड के बासेतकुंडी फुटबॉल मैदान में नवा मारशाल क्लब द्वारा चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामंेट का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन महेशपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज मरांडी ने किया. टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेगी. फाइनल मुकाबला 19 जनवरी को होगा. फाइनल मैच का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी करेंगे. शुक्रवार को पहला मैच कुदुम रे कुडीकुडी अखड़ासोल एवं लगडुम टीम के बीच खेला गया. अखड़ासोल की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की. क्लब के अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम ने बताया कि फाइनल मैच के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में संताली ड्रामा का भी आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola