1.25 लाख रुपये की कर ली चोरी

Updated at : 07 Jan 2015 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
1.25 लाख रुपये की कर ली चोरी

बैंक की सुरक्षा पर चोर ने लगायी सेंध पाकुड़ : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के अंदर चोर ने ग्राहक का एक लाख 25 हजार रुपये चुरा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त घटना मंगलवार की दोपहर दो बजे की है. घटना उस वक्त घटी जब साकंबरी इलेक्ट्रॉनिक्स […]

विज्ञापन
बैंक की सुरक्षा पर चोर ने लगायी सेंध
पाकुड़ : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के अंदर चोर ने ग्राहक का एक लाख 25 हजार रुपये चुरा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त घटना मंगलवार की दोपहर दो बजे की है.
घटना उस वक्त घटी जब साकंबरी इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टाफ प्रकाश कुमार चौरसिया बैंक में पैसा जमा करने बैंक आया था और अज्ञात चोर द्वारा थैला को ब्लेड से फाड़ कर पैसा निकाल लिया और बैंक की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए नौ दो ग्यारह हो गया. स्टाफ श्री चौरसिया द्वारा जब मालिक बृजमोहन टेबडिवाल को घटना की जानकारी दी.
तो श्री टेबडिवाल एसबीआइ मुख्य शाखा पहुंचे और बैंक अधिकारियों के अलावे पुलिस को भी मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल, पुलिस निरीक्षक जीडी चौधरी, एएसआइ मोहन दास सदलबल बैंक शाखा पहुंचे और बैंक के गार्ड के अलावे कर्मियों व अधिकारियों से पूछताछ की. चोर का सुराग ढुढ़ने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी समाचार भेजे जाने तक खंगाला जा रहा था.
पहली बार एसबीआइ मुख्य शाखा के अंदर किसी ग्राहक का पैसा चुरा लिये जाने की घटना को लेकर बैंक में भी अफरा तफरी मच गयी. एसडीपीओ श्री कौशल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरी में शामिल चोर का सुराग मिला है और शीध्र उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola