जिला स्तरीय प्रदर्शनी में दर्जनों बाल वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा

Published at :06 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में दर्जनों बाल वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा

प्रतिनिधि, पाकुड़शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के हरिणडांगा उच्च विद्यालय प्रांगण में 42वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण जिलास्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसका का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने की. प्रदर्शनी में जिले के 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मुख्य विषय स्थायी विश्व के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के हरिणडांगा उच्च विद्यालय प्रांगण में 42वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण जिलास्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसका का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने की. प्रदर्शनी में जिले के 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मुख्य विषय स्थायी विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित की आवश्यकता पर बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपनी-अपनी प्रोजेक्ट को प्रदर्शनी में लगाया गया. निर्णायक मंडली में शामिल डॉ बीसी चौबे, मो. मेहबूब आलम, आशिफ परवेज, मो.असरफ द्वारा जिदातो बालिका उच्च विद्यालय की काजल दास, प्लस टु विद्यालय पाकुडि़या के मोनू कुमार चौरसिया, मॉडल विद्यालय पाकुड़ के भीष्म कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा के रमेश रविदास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि चयनित प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागी रांची में आयोजित 16 एवं 17 जनवरी के राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे. प्रदर्शनी को सफल बनाने में माध्यमिक शिक्षक संघ के विनय कुमार भगत के अलावे अब्बास अली आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया.———————–फोटो संख्या 9- लगायी गयी जिलास्तरीय प्रदर्शनी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola