बिहार में पुलिस पर हमला, शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी टीम

Updated:
विज्ञापन

शराब तस्कर को ले जाती पुलिस

Attack On Police: बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला किया गया. शराब तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी. इसी दौरान हमला किया गया. घटना में तस्कर और पुलिस दोनों जख्मी हुए हैं.

विज्ञापन

Attack On Police: बगहा पटखौली थाना इलाके में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर एक तस्कर ने हमला कर दिया. घटना में एक सिपाही घायल हो गया. इस दौरान तस्कर भी जख्मी हो गया. दोनों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. घटना बगहा रेलवे स्टेशन के पास की है .

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी ये सूचना

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेमरा-बगहा मुख्य मार्ग से भारी मात्रा में शराब की खेप गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर क्यूआरटी के एसआई शौकत अली और एलटीएफ के एसआई एस.के. मांझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रहे थे.

इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो बड़े झोले के साथ आता दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. भागते समय तस्कर रेलवे लाइन की ओर भागा और पुलिस पर पत्थर फेंकने लगा. पीछा कर रहे सिपाही मिथिलेश कुमार ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. इस दौरान तस्कर ने सिपाही पर पत्थर से हमला किया और दांत से काटकर घायल कर दिया.

पुलिस ने 10 लीटर शराब किया बरामद

बाद में अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू में कर लिया गया. पुलिस ने जब उसके झोलों की तलाशी ली तो दोनों से कुल 10 लीटर देशी शराब बरामद की गई. घायल सिपाही और तस्कर को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया, जहां डॉ. अभिषेक कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान नरईपुर चीनी मिल निवासी शमीम अहमद के रूप में हुई है. वह पहले भी शराब तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर हो रहा तैयार, मसाज, रिहैबिलिटेशन समेत खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन