मनरेगा लेबर बजट शीघ्र हो तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2014 10:09 AM (IST)
विज्ञापन

अपूर्ण कार्यो को पूरा कराने के लिए अधिकारियों की छुट्टी रद्द पाकुड़ : समाहरणालय में डीसी कृष्ण कुमार दास ने सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के मनरेगा लेबर बजट बनाने को लेकर ग्रामसभा करने, ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन करने व प्राक्कलन बनाकर शीघ्र समर्पित करने […]
विज्ञापन
अपूर्ण कार्यो को पूरा कराने के लिए अधिकारियों की छुट्टी रद्द
पाकुड़ : समाहरणालय में डीसी कृष्ण कुमार दास ने सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के मनरेगा लेबर बजट बनाने को लेकर ग्रामसभा करने, ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन करने व प्राक्कलन बनाकर शीघ्र समर्पित करने के निर्देश दिये गये. अधिकारियों को मनरेगा व इंदिरा आवास आदि अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया.
डीसी ने अपूर्ण योजनाओं को पूरा कराने को लेकर अधिकारियों की छुट्टी रद्द करने की भी जानकारी दी. श्री दास ने अधिकारियों को विकास व कल्याणकारी योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारने एवं उसका लाभ लाभुकों को पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी नेसार अहमद, नीजर कुमार सिंह, गंदूर उरांव,बीडीओ संजीव कुमार, राजीव कुमार मिश्र, जफर हसनात, सदानंद महतो, समीर अल्फ्रेड मुमरू, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




