ओके::फ्लैग-डीडीसी ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा

-इंदिरा आवास योजना के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश-मनरेगा के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन करने व मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के आदेश फोटो संख्या 22- बैठक करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 23 – मौजूद बीपीओ व बीडीओ.प्रतिनिधि, पाकुड़डीडीसी नेसार अहमद ने शुक्रवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. जिसमें जिले […]
-इंदिरा आवास योजना के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश-मनरेगा के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन करने व मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के आदेश फोटो संख्या 22- बैठक करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 23 – मौजूद बीपीओ व बीडीओ.प्रतिनिधि, पाकुड़डीडीसी नेसार अहमद ने शुक्रवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. जिसमें जिले के छह प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ आदि ने हिस्सा लिया. श्री अहमद ने प्रखंडवार 13वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इंदिरा आवास, पंचायत भवन निर्माण, मनरेगा आदि की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में इंदिरा आवास योजना के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने तथा अपूर्ण कार्यों को पूरा कराने में प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. प्रत्येक गांवों में मनरेगा के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन करने तथा मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के आदेश दिये. अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराने में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दियेे. मौके पर बीडीओ संजीव कुमार, अनिल यादव, जफर हसनात, राजीव मिश्र के अलावे सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




