शांति का फैलाया संदेश

Published at :26 Dec 2014 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
शांति का फैलाया संदेश

पाकुड़ : जिले में क्रिसमस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. कड़ाके की ठंड एवं कुहासे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना एवं बाइबिल पाठ में भाग लेने पहुंचे. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फादर द्वारा प्रभु यीशु के प्रेम के संदेशों को अनुयायियों के बीच सुनाया गया. बाइबिल […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जिले में क्रिसमस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. कड़ाके की ठंड एवं कुहासे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना एवं बाइबिल पाठ में भाग लेने पहुंचे. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फादर द्वारा प्रभु यीशु के प्रेम के संदेशों को अनुयायियों के बीच सुनाया गया. बाइबिल का पाठ भी किया गया.
जिदातो गिरजाघर में रेवरेंट इमानुवेल चित्रकार, गौतम नस्कर ने व धनुषपूजा चर्च में पास्कर रोशन हांसदा ने बाइबिल पाठ कराया. आज के दिन चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. ईसाई धर्मावलंबियों ने कैंडल जलाया और प्रभु यीशु के प्रेम के संदेश को लोगों को तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर ईसाई धर्मावलंबियों ने एक दूसरे से मिल कर पर्व की बधाई दी और क्रिसमस ग्रीटिंग्स का भी वितरण किया. शहर में घूम कर लोगों को शांति व भाइचारे का संदेश फैलाया गया. साथ ही प्रभू यिशु के कथनों को आत्म सात करने पर बल दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola