ओके......पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट

Published at :25 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके......पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट

पाकुड़. नगरथाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव में नन बैंकिंग कंपनी गोल्डेन ड्रीम ग्रुप में जमा राशि नहीं लौटाने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट को लेकर थाने में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. सलिम शेख के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 425/14 भादवि की धारा 341, 323, 307, […]

विज्ञापन

पाकुड़. नगरथाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव में नन बैंकिंग कंपनी गोल्डेन ड्रीम ग्रुप में जमा राशि नहीं लौटाने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट को लेकर थाने में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. सलिम शेख के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 425/14 भादवि की धारा 341, 323, 307, 504/34 के तहत फेकारूल शेख, हाकिम शेख, तावी शेख, सलाम शेख, गुलेमान शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. शिकायत के मुताबिक सलिम शेख द्वारा उक्त ननबैंकिंग कंपनी के अभिकर्ता फेकारूल शेख से जमा की गयी राशि की मांग की तो मारपीट की गयी. वहीं फेकारूल शेख के बयान पर थाना कांड संख्या 424/14 भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 504, 379, 506 के तहत सलिम शेख, मुस्ताक शेख, सुफियान शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola