सुरक्षा से समझौता नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2014 1:02 PM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : नक्सली दाऊद मरांडी को गिरफ्तार करने सहित सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया. श्री कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत मिंज, लव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अनंत कुमार शर्मा, हवलदार अशोक उरांव, […]
विज्ञापन
पाकुड़ : नक्सली दाऊद मरांडी को गिरफ्तार करने सहित सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया.
श्री कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत मिंज, लव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अनंत कुमार शर्मा, हवलदार अशोक उरांव, पुलिस जवान सूरज बास्की, दीनानाथ सिंह, धीरज कुमार, दाउद पावरिया, प्रदीप कुमार यादव, मनोज मरांडी, रवींद्र मुमरू, विनोद टुडू, संतोष कुमार मंडल, कृष्ण मरांडी, अनल सोरेन, प्रेमकांत मिश्र एवं जीवन किस्कू को सम्मानित किया. मौके पर डीजीपी ने अधिकारियों एवं जवानों को आगे भी बेहतर कार्य कर विभाग की छवि जनता के बीच बेहतर बनाने की अपील की. मौके पर आइजी, डीआइजी, एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, एसडीपीओ किशोर कौशल, मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




