कोयला लोड 22 साइकिल व एक बाइक जब्त

पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह अवैध कोयला लदे 22 साइकिल सहित एक बाइक जब्त किया है.
हिरणपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह अवैध कोयला लदे 22 साइकिल सहित एक बाइक जब्त किया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तोड़ाई, मुर्गाडांगा, रानीपुर व मोहनपुर में ये कार्रवाई की है. पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को थाने ले आई. पुलिस को देखते ही सभी चालक मौके से भाग निकले. इस बाबत थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी हाल में कोयले की तस्करी नहीं होने दी जायेगी. छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










