अपना सीट बचाने के लिए सीएम ने महेशपुर से स्टीफन को दिया गया टिकट : सुफल

संवाददाता, पाकुड़दुमका से अपना सीट बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से झाविमो के स्टीफन मरांडी को झामुमो का टिकट दिया है. उक्त बातें झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने मंगलवार को रांची से दूरभाष पर कही. श्री मरांडी ने कहा कि सीएम द्वारा मुझे पूर्व में रांची बुलाया गया […]
संवाददाता, पाकुड़दुमका से अपना सीट बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से झाविमो के स्टीफन मरांडी को झामुमो का टिकट दिया है. उक्त बातें झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने मंगलवार को रांची से दूरभाष पर कही. श्री मरांडी ने कहा कि सीएम द्वारा मुझे पूर्व में रांची बुलाया गया था और मुझे यह आश्वासन दिया गया कि महेशपुर विधानसभा सीट से सुफल जी आपको ही टिकट मिलेगा. जब मैं बीते 10 नवंबर को मुख्यमंत्री से मिलने रांची पहुंचा तो मुझे यह कहा गया कि स्टीफन मरांडी के लिए महेशपुर सीट आप छोड़ दे. पूर्व विधायक सुफल ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय ने न केवल महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की भावना का अनादर किया है बल्कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हाल मंे ही पार्टी मंे आये नेताओं के साथ भी भेद भाव की नीति अपनायी है. हम आगामी 12 नवंबर को महेशपुर प्रखंड के रतनपुर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. यदि हमें दूसरे दल में बतौर प्रत्याशी बनाया तो झामुमो छोडने से भी हम परहेज नहीं करेंगे.————————–फोटो संख्या 21झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




