लिट्टीपाड़ा : टेम्पू का ब्रेक हुआ फेल, ढलान में तीन बार पलटी गाड़ी, 3 माह की बच्ची सहित तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2019 11:01 AM
सुजित कुमार मंडललिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लाबदाघाटी में टेम्पू पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मंगलवार को हो गयी. मृतकों में एक तीन माह की बच्ची भी शामिल हैं. हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला […]
सुजित कुमार मंडल
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लाबदाघाटी में टेम्पू पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मंगलवार को हो गयी. मृतकों में एक तीन माह की बच्ची भी शामिल हैं. हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला के मक्लेन्धा गांव के एक ही परिवार के लोग हिरणपुर प्रखंड स्थित धार्मिक स्थल लंगटा मशान में पूजा करने के लिए जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि लबदा घाटी के पास टेम्पू तेज रफ्तार में थी. घाटी में ढलान होने के कारण टेम्पू ने और तेजी पकड़ ली. ड्राइवर ने टेम्पू को संभालने का प्रयास किया. लेकिन अचानक टेम्पू का ब्रेक फेल हो गया और ढलान में ही टेम्पू 3-4 पलटी मार गयी.
टेम्पू में करीब 12-15 लोग सवार थे. टेम्पू के पलटने से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाया गया. जहां घायलों का इलाज किया गया.
मृतकों के नाम: 3 माह की सोनी, 12 वर्षीय राजनंदिनी कुमारी व 35 वर्षीय बिंदु देवी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










