हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटा घायल

Updated at : 22 Nov 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटा घायल

अमड़ापाड़ा : गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर जियापानी सिलगी मोड़ के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हैं. मिली जानकारी अनुसार दुमका निवासी गोपाल रुद्र, अपनी पत्नी मिताली रुद्र व पुत्र देव रुद्र के साथ बाइक […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर जियापानी सिलगी मोड़ के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हैं.

मिली जानकारी अनुसार दुमका निवासी गोपाल रुद्र, अपनी पत्नी मिताली रुद्र व पुत्र देव रुद्र के साथ बाइक से तीनपहाड़ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर जियापानी सिलगी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. इसमें गोपाल रुद्र, उनकी पत्नी मिताली रुद्र व उनके बेटे देव रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गये.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को इलाज के लिए अमड़ापाड़ा अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान गोपाल रुद्र की मौत हो गयी. वहीं मिताली रुद्र की हालत भी काफी गंभीर है. पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola