खाना बनाने में देरी पर पति ने काटा पत्नी का सिर

Updated at : 02 Sep 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाने में देरी पर पति ने काटा पत्नी का सिर

फरक्का : महज खाना बनाने में देर हुई तो पति ने पत्नी का सिर काट डाला. मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के सागरदिघी थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलबाड़ी गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे साएद शेख जब अपने घर पहुंचा तो घर पर खाना तैयार नहीं था. पत्नी […]

विज्ञापन

फरक्का : महज खाना बनाने में देर हुई तो पति ने पत्नी का सिर काट डाला. मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के सागरदिघी थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलबाड़ी गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे साएद शेख जब अपने घर पहुंचा तो घर पर खाना तैयार नहीं था. पत्नी मनेरा बीबी 42 वर्ष से पूछने पर उन्होंने बताया कि थोड़ी देर में भोजन तैयार हो जायेगी. इसी बात को लेकर पति आग बबूला हो गया और दोनों के बीच नोंक-झोंक शुरू हो गयी. गुस्से में आ कर पति ने हंसुआ से पत्नी का सर धड़ से अलग कर दिया और सिर को अपने साथ लेकर खेत की ओर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सागरदिघी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्यारे पति की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola