पाकुड़-दुमका पथ को किया जाम

Updated at : 26 Aug 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़-दुमका पथ को किया जाम

विरोध. बस के धक्के से वृद्धा की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़-साहिबगंज मुख्य पथ पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गोगाझोर मोहली टोला निवासी बाहामुनी मोहली के रूप में गयी है. जानकारी के अनुसार बाहामुनी मोहली […]

विज्ञापन

विरोध. बस के धक्के से वृद्धा की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़-साहिबगंज मुख्य पथ पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गोगाझोर मोहली टोला निवासी बाहामुनी मोहली के रूप में गयी है. जानकारी के अनुसार बाहामुनी मोहली अपने दो पोते को फोटो खिंचवाने हेतु अमड़ापाड़ा लेकर जा रही थी. इसी क्रम में सलपतरा गांव के मुख्य मार्ग के चौराहा में सड़क पार करने के दौरान लिट्टीपाड़ा की ओर से तेज रफ्तार से अमड़ापाड़ा आ रही कृष्णा रजत बस ने ठोकर मार दिया. जिससे मौके पर ही बाहामुनी मोहली की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे.
वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से मुआवजे की मांग को लेकर दुमका-पाकुड़-साहिबगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया. ग्रामीण कृष्णा रजत बस को जब्त करने व घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन के पहुंचने की मांग कर रहे थे. इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सफी आलम, अमड़ापाड़ा थाना के एएसआइ केके सहाय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पदाधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत व मुआवजा के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola