दो मानव तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

Updated at : 08 Aug 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
दो मानव तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

दो नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहे थे दिल्ली लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के डहरलंगी गांव के समीप देर रात स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली ले जा रहे दो नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों को पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड की दो नाबालिग लड़की को मजदूरी के बहाने […]

विज्ञापन

दो नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहे थे दिल्ली

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के डहरलंगी गांव के समीप देर रात स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली ले जा रहे दो नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों को पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड की दो नाबालिग लड़की को मजदूरी के बहाने पैसा का प्रलोभन देकर बहला-फुसला कर बरहेट थाना क्षेत्र के निवासी साकीर आंसारी व बड़ाज़ारा के कुडो पहाड़िया के द्वारा रात के अंधेरे में ले जा रहे थे.
युवतियों को देख ग्रामीणों ने जब पूछताछ किया तब दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ कर थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने दो नाबालिग लड़की सहित दो तस्कर को पुलिस को सुपुर्द किया. वहीं थाना में दोनों के खिलाफ कांड संख्या 36/17 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola