कारा प्रभारी ने अस्पताल के कैदी वार्ड का लिया जायजा

पाकुड़ : उपायुक्त के निर्देश पर सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में कैदी वार्ड की व्यवस्था की गयी है. गौरतलब हो कि पूर्व में अस्पताल में कैदियों को वार्ड में ही अन्य मरीजों के साथ ही रखा जाता था. इसकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीते उपायुक्त कार्यालय में आयोजित मंडल कारा समिति की बैठक […]
पाकुड़ : उपायुक्त के निर्देश पर सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में कैदी वार्ड की व्यवस्था की गयी है. गौरतलब हो कि पूर्व में अस्पताल में कैदियों को वार्ड में ही अन्य मरीजों के साथ ही रखा जाता था. इसकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीते उपायुक्त कार्यालय में आयोजित मंडल कारा समिति की बैठक में अस्पताल में कैदी वार्ड बनाने का निर्देश दिया था.
इसके बाद अस्पताल प्रबंधक की ओर से अस्पताल में कैदी वार्ड की व्यवस्था की गयी. वहीं कारा प्रभारी सुबोध कुमार ने अस्पताल में कैदी वार्ड के सुरक्षा का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जेल से आने वाले कैदियों के इलाज हेतु अस्पताल परिसर में कैदी वार्ड बनाया गया है. इसमें पुलिस सुरक्षा के बीच कैदी वार्ड में कैदियों के इलाज किया जायेगा. मौके पर डॉ एसके झा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




