अदरक रहेगा ताजा, फ्रिज में स्टोर करने के लिए इन टिप्स को करें ट्राई
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 27 Mar 2026 3:43 PM
अदरक
Ginger Storage Tips: क्या आपकी अदरक भी फ्रिज के कोने में पड़े-पड़े सूख जाती है? तो इस आर्टिकल में जानें अदरक को स्टोर करने का तरीका.
Ginger Storage Tips: चाय में डालना हो या सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो अदरक का इस्तेमाल लगभग रोजाना ही होता है. अदरक का यूज लोग सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए भी करते हैं. लेकिन अक्सर अदरक जल्दी सड़ा या सूख जाता है, जिससे उसका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है. सही तरीके से स्टोर नहीं करने के कारण ये जल्दी सूखने लगते हैं या फिर इनमें फंगस लग जाता है. इसलिए इसे सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल में आप बताएंगे अदरक को स्टोर करने का तरीका के बारे में जान सकते हैं. इस स्टोरेज हैक को कंटेंट क्रिएटर Shashank Alshi ने इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर शेयर किया है.
पानी से नहीं धोएं
अदरक को स्टोर करने से पहले धोएं या छीले नहीं. अदरक को फ्रिज में रखने से पहले धोने से उसकी त्वचा में पानी फंसा रह जाता है, जिससे फंगस और सड़न जल्दी बढ़ती है. इसे सूखा रखने से फफूंदी नहीं लगती और अदरक ज्यादा समय तक ताजा रहता है.
टिशू या पेपर टॉवल का इस्तेमाल
अदरक को डायरेक्टली फ्रिज में नहीं रखें. इसे आप पेपर टॉवल या टिशू में लपेटकर रखें. अदरक समय के साथ थोड़ी नमी छोड़ता है. पेपर टॉवल उस एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है और बैग के अंदर पानी जमने से रोकता है. इससे अदरक में काले धब्बे नहीं होते हैं.
एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक का करें यूज
अदरक को स्टोर करने के लिए आप एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग का यूज करें. हवा के संपर्क में आने से अदरक सिकुड़ जाता है. एयरटाइट कंटेनर में अदरक फ्रेश रहता है साथ ही ये अदरक को फ्रिज की गंध से बचाता है.
ऐसे स्टोर करें
अदरक को आप सब्जियों के ड्राॅवर में स्टोर करें. इस ड्राॅवर में अदरक के लंबे समय तक ताजा बना रहता है.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










