रामचंद्रपुर में गड्ढे के ऊपर बना दिया डोभा

Updated at : 13 Jul 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
रामचंद्रपुर में गड्ढे के ऊपर बना दिया डोभा

समीक्षा. मनरेगा एवं 14वें वित्त आयोग की योजनाओं का हुआ सामाजिक अंकेक्षण प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान कई पंचायतों में व्यापक अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. रामचंद्रपुर पंचायत में गड्ढे के ऊपर ही डोभा बना देने का मामला उठा. पाकुड़ : मनरेगा एवं 14वें वित्त […]

विज्ञापन

समीक्षा. मनरेगा एवं 14वें वित्त आयोग की योजनाओं का हुआ सामाजिक अंकेक्षण

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान कई पंचायतों में व्यापक अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. रामचंद्रपुर पंचायत में गड्ढे के ऊपर ही डोभा बना देने का मामला उठा.
पाकुड़ : मनरेगा एवं 14वें वित्त आयोग की योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बुधवार को प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला उर्फ पिंकू शुक्ला व प्रमुख डोली मालतो मौजूद थे रांची से आये बीआरपी कंचन कुमार मंडल, बीआरपी मुजफ्फर हुसैन, अब्दुल कासिम, वीआरपी नवीन कुमार साहा, जहांगीर शेख, धनेश्वर कुमार सहित अन्य ने क्षेत्र में संचालित कुल आठ पंचायतों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की. इस दौरान कई पंचायतों के कार्यों में काफी अनियमितता का मामला सामने आया.
बीआरपी कंचन कुमार मंडल ने बताया कि रिपोर्ट ग्रामीण विकास विभाग रांची को सौंपा जायेगा. पंचायतों में योजना के संचालन में काफी गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. इसी को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की गयी. वहीं जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं किया जायेगा. योजनाओं में गड़बड़ी की गयी है तो संबंधित पदाधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा. मौके पर बीपीओ अजय कुमार गुप्ता के अलावे अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola