हनुमान मंदिर स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ से माहौल भक्तिमय

पाकुड़ : शहर के बिरसा चौक स्थित पवन पुत्र हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर बुधवार को श्री श्री 108 पवन पुत्र हनुमान कमेटी की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. आचार्य संतोष कुमार तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ में आहुति दी गयी. मौके पर हवन यज्ञ में काफी संख्या में […]
पाकुड़ : शहर के बिरसा चौक स्थित पवन पुत्र हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर बुधवार को श्री श्री 108 पवन पुत्र हनुमान कमेटी की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. आचार्य संतोष कुमार तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ में आहुति दी गयी. मौके पर हवन यज्ञ में काफी संख्या में महिला व पुरुष भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
इसके उपरांत मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना का भी आयोजन किया गया. पूजा अर्चना के दौरान भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर महाप्रसाद लेने व पूजा अर्चना के लिए बिरसा चौक सहित आसपास के मुहल्ले के लोगों की भी काफी भीड़ लगी रही. कमेटी की ओर से सभी भक्तों के बीच बारी-बारी से महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर कार्यक्रम को सफल संचालन को लेकर कमेटी के गोपाल शुक्ला, विभाष मिश्रा, दिलीप भगत, भरत भगत, पिन्टू यादव, पंकज साहा सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




