युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिला हॉर्टिकल्चर किट

Updated:
विज्ञापन
युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिला हॉर्टिकल्चर किट

युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिला हॉर्टिकल्चर किट

विज्ञापन

किस्को. जिला उद्यान कार्यालय लोहरदगा द्वारा संचालित राज्य उद्यान विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित 25 दिवसीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ. आठ दिसंबर से दो जनवरी 2026 तक चले इस शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 12 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. केवीके की वरीय वैज्ञानिक डॉ किरण सिंह ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को फल, फूल, सब्जी और सजावटी पौधों की नर्सरी तैयार करने, पौध उत्पादन और फूलों की खेती के वैज्ञानिक तरीके सिखाये गये. उन्हें प्लांट प्रोपेगेशन की उन्नत तकनीकों जैसे ग्राफ्टिंग, कटिंग और लेयरिंग के साथ-साथ गार्डन एवं लॉन प्रबंधन का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया. जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में प्रशिक्षित मालियों की भारी मांग है. युवा स्वयं की नर्सरी स्थापित कर भी अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र और हॉर्टिकल्चर किट वितरित की गयी. कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक डॉ उरांव और पंकज ने किया. सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी

कैरो़ प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर मोहल्ला में भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं और पुरुषों द्वारा सावित्रीबाई व ज्योतिराव फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ. नवयुवक अंबेडकर संघ के अध्यक्ष संदीप रविदास ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म तीन जनवरी 1831 को हुआ था. उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय खोला. संरक्षक बानेश्वर राम ने कहा कि सावित्रीबाई ने दलितों और महिलाओं को जागरूक करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. कार्यक्रम के सचिव मुन्ना राम ने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने, साफ-सफाई रखने और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. अंत में प्लेग पीड़ितों की सेवा करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया. मौके पर राजेश रजक, विनोद रविदास, सुजाता देवी, रीना देवी और बजरंग उरांव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola