नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुवार से नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ हो गया. 27 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को वाराणसी से आये विद्वान आचार्य और पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करा रहे हैं. प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा : इस महायज्ञ के साथ ही नवनिर्मित मंदिर में देवी दुर्गा, भगवान श्रीगणेश और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. यज्ञ के प्रथम दिन मुख्य यजमान अजय सोनी, नंदकिशोर शुक्ला, अवध किशोर साहू, बिंदेश्वर महतो, राजकुमार साहू, शिवा महतो, राजू साहू और मदन साहू ने सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की. आचार्यों के निर्देशन में यजमानों ने यज्ञशाला में प्रवेश कर अग्नि प्रज्वलन के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया. श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक दिन संध्याकाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसमें प्रसिद्ध कथावाचक विष्णुचित्त महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत और देवी महात्म्य पर प्रवचन दिया जायेगा. इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के भक्तों में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल है. महायज्ञ के सफल संचालन में अवनीश पाठक, हर्ष शास्त्री, बिपिन शास्त्री, राजेश पाठक, विपुल शास्त्री, अभिषेक मिश्रा जैसे विद्वान पुरोहितों के साथ-साथ विजय सोनी, जोधनरायण साहू, संतोष महतो, केदारनाथ साहू, कामेश्वर महतो, रामकिशोर शुक्ला और रूपेश साहू सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola