अनिल उरांव का भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद और पारदर्शी प्रशासन का वादा
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 Feb 2026 9:47 PM
अनिल उरांव का भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद और पारदर्शी प्रशासन का वादा
लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल उरांव के संकल्प पत्र का विमोचन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरुण उरांव ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण उरांव ने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, यहां तक कि पुलिस अधिकारियों की नियुक्तियों में भी पारदर्शिता का अभाव है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र समस्याओं से घिरा है और जनता विकास के नाम पर ठगी जा रही है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि अनिल उरांव का संकल्प पत्र शहर के समग्र विकास की एक ठोस रूपरेखा है, जिसका मुख्य ध्येय स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देना है. संकल्प पत्र की मुख्य प्राथमिकताएं : अनिल उरांव के संकल्प पत्र में नगर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, समुचित पेयजल व्यवस्था और सुव्यवस्थित नाली निर्माण, नियमित साफ-सफाई, बेहतर सड़क व प्रकाश व्यवस्था, आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन और भ्रष्टाचार, भाई- भतीजावाद पर पूर्ण रोक आदि शामिल है़ लोहरदगा को विकसित और आदर्श बनाना है : प्रत्याशी अनिल उरांव ने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका एकमात्र उद्देश्य है. उन्होंने लोहरदगा को एक विकसित और आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया. मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, रितेश कुमार, अजय राय, अजय पंकज, अजातशत्रु, बाल्मीकि कुमार, संजय बर्मन, मनीर उरांव, कलावती देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










