ePaper

बाइक सवार युवकों ने खड़े ट्रक में मारा धक्का, दो की मौत, एक गंभीर

Updated at : 19 Feb 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने खड़े ट्रक में मारा धक्का, दो की मौत, एक गंभीर

बाइक सवार युवकों ने खड़े ट्रक में मारा धक्का, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन

लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के हेसल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, कुजरा बरवाटोली निवासी मनीष भगत (20 वर्ष) और शिवनंदन भगत (18 वर्ष) एक ही मोटरसाइकिल (जेएच 08एफ 9648) पर तीन साथियों के साथ सवार था. बिना हेलमेट के तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल ने सड़क पर खड़े ट्रक (जेएच 05 एएच 5956) को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनीष और शिवनंदन की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल शवों को सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. किसानों के बीच ओल बीज का वितरण

कैरो. प्रखंड परिसर में गुरुवार को जिला उद्यान विभाग द्वारा उद्यान विकास योजना के तहत किसानों के बीच ओल बीज का वितरण किया गया. जेएसएलपीएस के कर्मियों के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक लाभार्थी किसान को एक-एक बोरी बीज उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर मुन्ना राम ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि की आधुनिक तकनीक अपनाएं और विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण का लाभ उठाएं. उन्होंने जोर दिया कि किसान आपसी सामंजस्य बनाकर और समय पर उन्नत बीजों का उपयोग कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं. कृषि को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाने के लिए नई पद्धति अपनाना जरूरी है. मौके पर परवेज अंसारी, आदित्य यादव और प्रखंड के अनेक प्रगतिशील किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola