ePaper

भंडरा में खेत में वज्रपात से युवक की मौत

Updated at : 14 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
भंडरा में खेत में वज्रपात से युवक की मौत

भंडरा में खेत में वज्रपात से युवक की मौत

विज्ञापन

भंडरा़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंडा निवासी मिन्हाज मिरदाहा (30 वर्ष) अपने खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक वज्रपात हुआ. वज्रपात की चपेट में आकर मिन्हाज ने खेत में ही दम तोड़ दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है. इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की. खबर मिलते ही भंडरा प्रखंड के सदर आफताब आलम घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए सभी सरकारी पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही प्रखंड कमेटी ने परिवार को हर सुख-दुख में साथ देने का वादा किया. नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 46 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

लोहरदगा़ सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, संघ जिला संचालक मनोज दास, डॉ कुमुद अग्रवाल, सहसचिव संजय चौधरी और सुबोध प्रसाद महतो ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में 46 लोग स्वास्थ्य जांच करा लाभान्वित हुए. हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल जैसी जांच नि:शुल्क की गयी. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि लाचार और असहाय लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है. डॉ कुमुद अग्रवाल ने स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी और बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा लेने पर जोर दिया. शिविर में कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola