बाबा गाडगे एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं : राजू कुमार रजक

Updated:
विज्ञापन

बाबा गाडगे एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं : राजू कुमार रजक

विज्ञापन

कुड़ू़ अखिल भारतीय धोबी महासंघ की कुड़ू इकाई ने सोमवार को समाज के पथप्रदर्शक बाबा संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती ब्लॉक मोड़, रामनगर सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनायी. रामनगर धोबी टोला में आयोजित मुख्य समारोह में महासंघ के राजू कुमार रजक ने कहा कि संत गाडगे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक प्रखर विचारधारा का नाम थे. उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान बिना जागरूकता और शिक्षा के संभव नहीं है. बाबा गाडगे का मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने हक के लिए संघर्ष करो आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने समाज को एक सूत्र में बंधकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. प्रखंड अध्यक्ष जयधन बैठा ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गयी. इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गयी. जयंती समारोह प्रखंड के ककरगढ़, सलगी, सुंदरू, पंडरा और ओपा सहित अन्य गांवों में भी आयोजित की गयी. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रजक, वरुण बैठा, दिलीप बैठा, राजा कुमार, जितेंद्र रजक, सीताराम रजक, गौतम रजक, उर्मिला देवी, चंचला देवी, अनिता देवी, अभिषेक कुमार सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. वक्ताओं ने एक स्वर में बाबा के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola