यज्ञ में आहुति देने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं : प्रदीप मिश्रा

Updated:
विज्ञापन

यज्ञ में आहुति देने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं : प्रदीप मिश्रा

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित शत चंडी महायज्ञ के दौरान सोमवार का दिन भक्तिमय रहा. यज्ञाचार्य प्रदीप मिश्रा ने मुख्य यजमान नंदकिशोर शुक्ला, अवधकिशोर साहू, अजय सोनी, मदन साहू, शिवा महतो, राजकुमार साहू व राजू साहू सहित अन्य को सपत्नीक यज्ञ विधि-विधान से संपन्न कराया. इस मौके पर यज्ञाचार्य प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यज्ञ में आहुति देने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि यज्ञ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, जिससे श्रद्धालुओं को एक साथ सभी का पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, जो तीर्थ यात्रा में संभव नहीं है. महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. साथ ही प्रतिदिन संध्याकाल में विष्णुचित्त महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत गीता महात्म्य पर प्रवचन दिया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष जोधनरायण साहू, उपाध्यक्ष अजय साहू, संतोष महतो, बृजमोहन प्रसाद, केदारनाथ साहू, कमेश महतो, रविन्द्र शुक्ला सहित अवनीश पाठक, हर्ष शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, बिपुल शास्त्री व राजेश पाठक आदि विद्वान आचार्यों की अहम भूमिका रही. संत गाडगे महाराज की जयंती मनायी

आपके शहर में

विज्ञापन

किस्को़ प्रखंड के पतरातू में अखिल भारतीय धोबी समाज के तत्वावधान में सामाजिक क्रांति के जनक संत गाडगे महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनायी गयी. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया. इस मौके पर सुरेश बैठा ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना पूरा जीवन स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए समर्पित कर दिया था. वे केवल एक संत नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे. उन्होंने हाथ में झाड़ू थामकर और मानवता का संदेश देकर समाज की कुरीतियों को दूर करने का बीड़ा उठाया. उनका जीवन दर्शन आज भी प्रेरणा का स्रोत है. कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को भी दोहराया गया. जयंती के माध्यम से युवा पीढ़ी को संत गाडगे की गौरवशाली विरासत से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola