डायबिटीज तो कंट्रोल हो जायेगी, पर वोट किसे देना है ये बता दीजिये, हंसी-ठहाकों के बीच हुआ मतदान

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 23 Feb 2026 8:22 PM

विज्ञापन

डायबिटीज तो कंट्रोल हो जायेगी, पर वोट किसे देना है ये बता दीजिये, हंसी-ठहाकों के बीच हुआ मतदान

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 19 स्थित महावीर चौक के कन्नी लाल स्कूल मतदान केंद्र पर सोमवार को मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. इस केंद्र पर कुल 2071 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत थे. सुबह छह बजे से ही मतदान कर्मी तैयारियों में जुट गये थे, ताकि ठीक सात बजे मतदान शुरू हो सके. बूथ एजेंटों ने भी इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया. जो पहले आये थे वे लोग पहले मतदान फिर जलपान वाले लोग थे. सुधीर अग्रवाल की यादों ने किया भावुक : मतदान के दौरान स्थानीय लोगों ने सुधीर अग्रवाल को याद कर भावुकता जाहिर की. मतदाता लवकुश अग्रवाल ने कहा कि वर्षों से वे इस बूथ पर वोट डाल रहे हैं, लेकिन इस बार सुधीर जी की कमी खल रही है. वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर चुनाव में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते थे. इस बात पर कतार में खड़े अन्य लोगों ने भी सहमति जतायी. कतार में चर्चाओं का दौर, हंसी-ठहाके : कतार में खड़े मतदाताओं के बीच हंसी-ठहाके भी चलते रहे. एक डायबिटिक मतदाता ने जब अपनी समस्या बतायी, तो लोग उन्हें घरेलू नुस्खे सुझाने लगे. बात मडुआ रोटी और जड़ी-बूटी के पानी तक पहुंची, तो माहौल हल्का हो गया. इसी बीच जब उनका नंबर आया, तो उन्होंने मजाक में पूछ लिया कि डायबिटीज तो कंट्रोल हो जायेगी, पर यह बता दीजिए कि वोट किसे देना है? आरएसएस प्रांत संघचालक ने किया मतदान : कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत संघचालक सचिदानंद अग्रवाल ने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए सभी से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के एजेंट मतदाताओं को केंद्र तक लाने के लिए ऑटो और टोटो की व्यवस्था में सक्रिय दिखे. अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे तो सभी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जीत सुनिश्चित है. जबकि वो एक राष्ट्रीय पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में हैं और लोग बताते हैं कि उनका दहाई अंक भी पार करना मुश्किल है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola