बड़की चांपी स्कूल में रक्षाबंधन पर मेहंदी, राखी और रंगोली प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मेहंदी, रंगोली और राखी बनाओ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अमित कुमार राज की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कुड़ू, लोहरदगा. कुड़ू प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में रक्षाबंधन के अवसर पर मेहंदी लगाओ, राखी और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

स्वदेशी वस्तुओं से बनाई आकर्षक राखियां

विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, कुंदन, रेशम के धागों और अन्य स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर आकर्षक और कलात्मक राखियां बनाईं. रंगोली प्रतियोगिता में शिशु और बाल वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विभिन्न रंगों से सुंदर और संदेशपरक रंगोलियां बनाई गईं

शिशु वर्ग में परी कुमारी, आरोही कुमारी और सौम्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं बाल वर्ग में रितिका, आरती और निर्मला कुमारी प्रथम रहीं. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ना था.

ये भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में नहीं पहुंची परिवहन विभाग की टीम, मायूस वापस लौटे ग्रामीण

मेहंदी प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. प्रतिभागियों ने कम समय में हाथों पर आकर्षक डिजाइन उकेरे. शिशु वर्ग में दीक्षा कुमारी प्रथम, मोनिका कुमारी द्वितीय और रीती कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. बाल वर्ग में रितिका कुमारी ने प्रथम, रिया उरांव ने द्वितीय और विनीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

रक्षाबंधन के सामाजिक महत्व पर दिया जोर

प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और कौशल विकास में सहायक होती हैं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि परस्पर सहयोग, आत्मीयता, कर्तव्यबोध, समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी देता है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य और दीदी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रेम, सौहार्द, समरसता और सामाजिक एकता की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा में अपराधियों का तांडव: सड़क निर्माण साइट पर तीन राउंड फायरिंग, वाहनों में लगाई आग; गार्ड को लगी गोली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola