सेन्हा पहुंचा संत रविदास की 650वीं जयंती का कलश वंदन रथ, BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

कलश वंदन रथ का स्वागत करते भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर वाराणसी से निकला कलश वंदन रथ सेन्हा पहुंचा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर सामाजिक एकता का संकल्प लिया.

विज्ञापन

सेन्हा (लोहरदगा): संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी पवित्र जन्मस्थली गोवर्धनपुर, वाराणसी से निकला कलश वंदन रथ सेन्हा पहुंचा. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रथ का भव्य स्वागत किया और विधिवत पूजा-अर्चना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई गांवों में हुआ रथ का स्वागत

कलश वंदन रथ का प्रखंड के अरु, कल्हेपाट, सेन्हा, सेरेंगहातु, बरही और सीठियो समेत विभिन्न गांवों में भी ग्रामीणों ने स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने संत रविदास के विचारों को अपनाने तथा सामाजिक एकता, समानता और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें- ड्इविंग लाइसेंस शिविर में नहीं पहुंची परिवहन विभाग की टीम, मायूस वापस लौटे ग्रामीण

संत रविदास के विचार आज भी प्रेरणादायी

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर साहू ने कहा कि संत रविदास ने समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके विचार आज भी समाज को समानता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. मौके पर रिपुसूदन साहू, रंजीत कुमार, मुकेश देव, प्रदीप सिंह, संतोष राम, श्रीकुंवर लोहरा और विजय महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola