लोहरदगा में डीसी संदीप कुमार मीणा ने की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते डीसी | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीणा ने पेयजल योजनाओं, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की. उन्होंने समयबद्ध कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

लोहरदगाः लोहरदगा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला स्तरीय कंसल्टेशन समिति की बैठक हुई. बैठक में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. आगामी एक और दो सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जल जीवन मिशन समिट को लेकर भी चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने मल्टी विलेज, सिंगल विलेज और क्लस्टर योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने पूर्ण हो चुकी योजनाओं को वीडब्ल्यूएससी को सौंपने, हर घर जल सर्टिफिकेशन कराने और समय पर जल कर संग्रह सुनिश्चित करने को कहा. जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वीबी ग्राम जी के तहत आवश्यक योजनाएं लेने का निर्णय लिया गया.

पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए बनेगा टास्क फोर्स

पेयजलापूर्ति से जुड़ी परिसंपत्तियों के संरक्षण के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा. यह टास्क फोर्स नियमित निरीक्षण करेगी और चोरी या परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करेगी. उपायुक्त ने नल जल मित्रों के कार्यों का बंटवारा करने तथा जलसहियाओं को उपस्थिति के आधार पर मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- सौंदा डी में आधी रात दो हाथियों का उत्पात, दुकान का शटर तोड़ा; ग्रामीणों में दहशत

शौचालय निर्माण और कचरा प्रबंधन पर जोर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप जरूरतमंद परिवारों के लिए शौचालय स्वीकृत करने, जियो टैगिंग कराने और निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. आवास योजना के लाभुकों को शौचालय निर्माण में प्राथमिकता देने को कहा गया. पंचायतों में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने का भी निर्देश दिया गया.

हर घर नल कनेक्शन का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी के टैप वाटर कनेक्शन का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया गया. साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी राज महेश्वरम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी महितोष पाण्डेय, परियोजना पदाधिकारी डॉ सुनीता, जेएसएलपीएस डीपीएम और एसबीएम के जिला समन्वयक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- चुटूपालू घाटी के ब्लैक स्पॉट का सांसद मनीष जायसवाल ने किया निरीक्षण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola