60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान को लेकर डालसा की बैठक
बैठक करते प्राधिकार के सचिव | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में डालसा द्वारा 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और विधिक सहायता प्रदान करना है.
लोहरदगाः नालसा और झालसा के निर्देशानुसार जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान को लेकर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने बुधवार को पीएलवी के साथ बैठक की. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राज कमल मिश्रा के निर्देश पर आयोजित बैठक में संभावित लाभुकों की पहचान कर उन्हें विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की गई.
आपके शहर में
घर-घर जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
डालसा सचिव ने बताया कि झालसा के निर्देश पर अभियान के लिए किस्को प्रखंड की हिसरी पंचायत का चयन किया गया है. चयनित पीएलवी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे. इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से डॉन, जागृति, संवाद, वीर परिवार, शिक्षा, वरिष्ठ नागरिक, असंगठित श्रमिक और गरीबी उन्मूलन समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- SIR के तहत विशेष जनसुनवाई, मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच
पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग
अभियान के दौरान पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाएगा. डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाना है.
उन्होंने पीएलवी को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा अभियान से संबंधित गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में निशा कुमारी, कलिंदर उरांव, कलावती कुमारी, शाहिद हुसैन, बबलू भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- पुल टूटा, रास्ता बंद नहीं हुआ; गुमला में जान जोखिम में डालकर रोज सफर कर रहे ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए