Lohardaga News: खनिज अधिकार और राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना, सुखदेव भगत बोले- झारखंड के अधिकार छीनना नहीं चलेगा

Updated:
विज्ञापन

मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

झारखंड के खनिज अधिकारों और राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने लोहरदगा में जोरदार प्रदर्शन किया। जानिए पूरी खबर और नेताओं के बयान।

विज्ञापन

लोहरदगा: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय परिसर में खान-खनिज विकास विधेयक और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड ने देश के विकास के लिए अपनी धरती, जंगल और खनिज संपदा दी है, लेकिन अब राज्य के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड की छाती से खनिज निकालेंगे और अधिकार भी छीनेंगे, यह नहीं चलेगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज केवल जमीन के नीचे पड़ा अयस्क नहीं हैं, बल्कि इससे मजदूरों की रोजी-रोटी, युवाओं के रोजगार और राज्य की आर्थिक ताकत जुड़ी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और संघीय व्यवस्था की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेगी.

यह भी पढ़ें : Gumla News: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, मिजोरम को 2-0 से हराकर बनीं सुब्रतो कप राष्ट्रीय चैंपियन

राम मंदिर चंदे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

राम मंदिर चंदा मामले पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राम करोड़ों लोगों की आस्था हैं. आस्था के नाम पर लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से चंदा दिया है. यदि चंदे में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं और जांच चल रही है, तो पूरा हिसाब और सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सवाल धर्म से नहीं, बल्कि पैसे की पारदर्शिता और जवाबदेही से है.

खनिज निकालना ही विकास नहीं : रामेश्वर उरांव

विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों का सवाल केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ा है. खनन से प्रभावित परिवारों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक पुनर्वास मिलना चाहिए. केवल खनिज निकालना विकास नहीं है, बल्कि स्थानीय जनता को उसका उचित अधिकार और लाभ देना ही वास्तविक विकास है.

जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि झारखंड को कमजोर करके भारत मजबूत नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि मजदूर, आदिवासी, मूलवासी, किसान और युवा यह सवाल पूछ रहे हैं कि उनके संसाधनों से उनके गांवों और बच्चों के भविष्य को क्या मिला.

राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चंदे का हिसाब मांगना किसी धर्म का विरोध नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के विश्वास और पारदर्शिता की मांग है. जांच पूरी कर सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : Gumla News: जिले में 4 पुल ध्वस्त-क्षतिग्रस्त, दर्जनों गांवों की आवाजाही पर संकट; कहीं 2 तो कहीं 9 साल से इंतजार

झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं : सुखेर भगत

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि लोहरदगा और झारखंड की धरती ने देश को बहुत कुछ दिया है. जंगल, जमीन और खनिज ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है. अब जनता को यह पूछना होगा कि उसके संसाधनों पर उसका अधिकार कितना है, युवाओं को रोजगार कितना मिला और खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास कितना मिला.

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के अधिकारों को कमजोर कर उसे चुप नहीं कराया जा सकता. कांग्रेस गांव-गांव तक यह आवाज पहुंचायेगी कि खनिज केवल सरकार की फाइल में दर्ज संपत्ति नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के भविष्य का सवाल है.

मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, विनय उरांव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन दुबे, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, महासचिव सलीम अंसारी बड़े, हाजी सदरुल अंसारी, दीपक महतो, मुनीम अंसारी, मुस्ताक अहमद, प्रवेश सिद्दीकी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश अली, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, विधायक प्रतिनिधि नीथिश जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा परवीन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola