युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Updated:
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन

लोहरदगा़. सदर थाना क्षेत्र के बेजवाली गांव में 18 वर्षीय कुश उरांव ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुश, भोला उरांव का पुत्र था़ शनिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर घर लौटा था और पूरी तरह सामान्य था. अचानक बिना किसी सूचना के वह घर से बाहर निकला और गांव के बगीचे में जाकर फांसी पर लटक गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया. लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी भी परिजनों के साथ मौजूद रहे. कुश हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का था, उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सढ़ाबे गांव में मुखिया के प्रयास से लगा विद्युत ट्रांसफार्मर

कैरो़ प्रखंड के सढ़ाबे गांव के आदिवासी मुहल्ला में रविवार को विद्युत विभाग के कर्मियों की उपस्थिति में मुखिया सुमित्रा उरांव के प्रयास से विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया. मुखिया ने बताया कि लंबे समय से गांव में बिजली नहीं थी, जिससे ग्रामीणों को हाथी समेत जंगली जानवरों के आगमन का भय रहता था और रात में जान-माल की क्षति का खतरा था. ग्रामीणों की मांग पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर प्रदान किया. ट्रांसफार्मर स्थापित करने में मजुल अंसारी, सोनू खान, अमजद खान, नागो उरांव, राजेश्वर भगत, शिशिर उरांव, विक्रम उरांव, सुनील उरांव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola