ePaper

.मनरेगा से मजदूरों का हो रहा मोहभंग

Updated at : 22 Apr 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
.मनरेगा से मजदूरों का हो रहा मोहभंग

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ( मनरेगा) से मजदूरों का मोहभंग होता जा रहा है.

विज्ञापन

कुड़ू. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ( मनरेगा) से मजदूरों का मोहभंग होता जा रहा है. मजदूरी मद में पिछले तीन माह से आवंटन नहीं मिलने के कारण प्रखंड के 14 पंचायतों में कार्य करने वाले लगभग 12 हजार मजदूरों का एक करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी बकाया हो गया है. मजदूरी नहीं मिलने के कारण मजदूर मनरेगा से संचालित विकास योजनाओं में कार्य करने से कतरा रहे हैं. कई मजदूरों ने मनरेगा कर्मियों को काम नहीं करने तथा मजदूरी भुगतान जल्द कराने का अल्टीमेटम दिया है. बताया जाता है कि जनवरी माह में कुछ पंचायतों में मजदूरी मद में राशि का आवंटन केंद्र सरकार ने दिया था. जनवरी माह में कुछ-कुछ मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया गया. इसके बाद से मजदूरी मद में आवंटन नहीं मिल पाया है. मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों को 15 दिनों के भीतर आनलाइन मजदूरी भुगतान मजदूरों के खाता में किया जाता है.

तीन माह से नहीं मिली मजदूरी, एक करोड़ से अधिक बकाया

बताया जाता है कि फरवरी, मार्च तथा 21 अप्रैल तक मनरेगा से संचालित विकास योजनाओं में कार्य करने वाले लगभग 12 हजार मजदुरो को मजदुरी नहीं मिल पाया है. 21 फरवरी से लेकर 21 अप्रैल तक मजदुरी मद में कुल बकाया एक करोड़ दो लाख 83 हजार एक सौ 61 रूपए बकाया है. इसमें 21 फरवरी से 25 मार्च तक 81 लाख 52 हजार एक सौ 98 रूपए तथा 26 मार्च से 21 अप्रैल तक 21 लाख 30 हजार 9 सौ 63 रूपए बकाया है. मजदुरी मद में आवंटन नहीं मिलने के कारण मजदुरो के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा मजदुर रोजगार के आभाव में पलायन करने को विवश हैं.

बाक्स में

मजदुरी मद में आवंटन नहीं, कैसे समय पर पुर्ण होगा सिंचाई कुप खुदाई कार्य

बताया जाता है कि मनरेगा का संचालन केन्द्र सरकार करती है तथा मजदुरी व सामाग्री मद में राशि का आवंटन राज्य सरकार के माध्यम से जिला तथा प्रखंड को भेजी जातीं हैं. तीन माह से मजदुरी मद में राशि का आवंटन नहीं मिलने के कारण विकास योजनाओं पर प्रतिकूल असर दिखने लगा है. बड़ा सवाल यह है कि जब मजदुरी मद में राशि का आवंटन नहीं है तो फिर कैसे समय पर मनरेगा से संचालित सिंचाई कुप खुदाई कार्य, अबुवा आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना पुर्ण होगा. मानसुन का आगमन दो माह बाद हों जायेगा. सिंचाई कुप खुदाई कार्य में में खुदाई कार्य चल रहा है जल्द मजदुरी भुगतान नहीं होने पर मजदुर सिंचाई कुप खुदाई कार्य बंद करने की बात कह रहे हैं इस परिस्थिति में सिंचाई कुप खुदाई कार्य के मानसून आगमन से पहले पुर्ण होने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं.

बाक्स में

तीन माह से मजदुरी मद में आवंटन नहीं मिल पाया है – बीपीओ

मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नितलेन्द्र कुमार ने बताया कि जनवरी में कुछ आवंटन मिला था तथा कुछ-कुछ पंचायतों के मजदुरो का भुगतान किया गया था. फरवरी से 21 अप्रैल तक आवंटन नहीं मिलने के कारण लगभग एक करोड़ रुपए मजदूरी मद में बकाया हो गया है. आवंटन के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग को जानकारी दी गई है. आवंटन मिलने के बाद बकाया मजदुरी का भुगतान मजदुरो के बीच किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola