फैक्ट चेक: क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया? जानिए वायरल पत्र का पूरा सच

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PTI Fact Check: देश भर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि देश में बार-बार हो रही परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के बढ़ते तनाव को रोकने में असफल रहने के कारण धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इतना ही नहीं, पत्र में यह भी लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस स्थिति की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक में दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पत्र वाले पोस्ट को लेकर पीटीआई ने फैक्ट चेक किया. जांच में कथित इस्तीफे का पत्र फर्जी पाया गया. पीटीआई ने जांच में पाया कि यह दस्तावेज न तो शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर प्रकाशित हुआ था और न ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर। इसके अलावा, कथित लेटरहेड और हस्ताक्षर मंत्री के आधिकारिक पत्राचार में इस्तेमाल किए गए लेटरहेड और हस्ताक्षर से मेल नहीं खाते थे.


धर्मेंद्र प्रधान और वायरल इस्तीफा पत्र, फोटो एक्स
धर्मेंद्र प्रधान और वायरल इस्तीफा पत्र, फोटो एक्स

सोशल मीडिया पर किया गया था यह दावा

23 जुलाई को 'अमरजीत राव' (@AmarjeetRa95545) नामक एक एक्स यूजर ने इस कथित पत्र को शेयर किया था. इसके बाद देखते ही देखते यह पत्र कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जाने लगा. मालूम हो सीजेपी और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सीजेपी के समर्थन में बॉलीवुड के कई कलाकार और विपक्षी नेता भी उतर गए हैं. सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा.


ये भी पढ़ें: बैरिकेडिंग तोड़ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी और विपक्षी नेता, पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें: Video: मीडिया के सवाल पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- आप सरकार के जाल में फंसे हुए हैं

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के दौरान बच्ची का Video Viral: सरकार से पूछे सवाल, बोली- जवाबदेही मांगने पर मिल रही लाठियां

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola