विमरला-माइंस की सड़क और साइडिंग में सुधार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
विमरला-माइंस की सड़क और साइडिंग में सुधार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

विमरला-माइंस की सड़क और साइडिंग में सुधार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अध्यक्षता में लोहरदगा पतरा टोली, बिजली ऑफिस के समीप हुई. इसमें विमरला माइंस से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. ट्रक मालिकों ने बताया कि आदर से विमरला सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है और पिछले डेढ़ महीने से लगातार हिंडाल्को कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लिखित एवं मौखिक सूचना देने के बावजूद सड़क का सुधार नहीं किया गया, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और ट्रकों को भारी नुकसान हो रहा है. बैठक में रिचूघूटा साइडिंग की स्थिति पर भी नाराजगी जतायी गयी़ कहा गया कि साइडिंग इंचार्ज गुड्डू तिवारी के द्वारा ट्रक चालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. लाइन कटने पर चालान नहीं दिया जाता और जेनरेटर नहीं स्टार्ट किया जाता है. ओनरों ने कहा कि वजन कम होने पर भुगतान भी घटाया जा रहा है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक विमरला की सड़क और रिचूघूटा साइडिंग की मरम्मत नहीं होती, तब तक संबंधित माइंस की गाड़ियों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा. हेसल साइडिंग की खराब सड़क की स्थिति और गुरदरी माइंस की समस्याओं के लिए भी कंपनी को चेतावनी दी गयी है कि यदि सुधार नहीं किया गया तो आगामी सप्ताह धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन बंद किया जायेगा. बैठक में यह भी कहा गया कि कंपनी को किसी भी ट्रक मालिक के साथ अन्याय करने की अनुमति नहीं मिलेगी और अगर सही कार्रवाई नहीं हुई तो परिणाम भुगतना पड़ेगा. एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया कि किसी भी मामले में फूट डालो और राज करो की नीति को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष बरज सिंह, रहमत अंसारी, मनीष सिंह, राजेश विश्वकर्मा, मोहम्मद बबलू, मिडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों ट्रक ओनर उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर से विमरला माइंस में ट्रक संचालन बंद करने का समर्थन किया और कंपनी को चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन की प्रक्रिया तेज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola