ePaper

पेशा एक्ट कार्यशाला में वार्ड सदस्यों को हक व अधिकार की जानकारी दी

Updated at : 13 Sep 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
पेशा एक्ट कार्यशाला में वार्ड सदस्यों को हक व अधिकार की जानकारी दी

पेशा एक्ट कार्यशाला में वार्ड सदस्यों को हक व अधिकार की जानकारी दी

विज्ञापन

सेन्हा़. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित दो दिवसीय पेशा एक्ट कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. इस मौके पर प्रशिक्षक धनंजय प्रजापति ने प्रखंड क्षेत्र के सभी वार्ड सदस्यों को पेशा एक्ट अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पेशा एक्ट कानून ग्रामीणों के हक और अधिकार को सशक्त बनाने वाला कानून है. ग्राम सभा में पारित नियमों के आधार पर ग्रामीणों को अपने अधिकार का संरक्षण मिलता है. उन्होंने वार्ड सदस्यों से कहा कि अधिनियम को मजबूती के साथ लागू करने और उसका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी की है. साथ ही पेशा एक्ट अधिनियम के तहत मिलने वाले अनेक लाभों की भी जानकारी दी. मौके पर पंचायती राज कोऑर्डिनेटर वंदना कच्छप, कोऑर्डिनेटर अशोक यादव, आशुतोष पाठक, ऑपरेटर सावन वर्मा, कोमल कुमारी, धर्मदेव मुंडा, संगीता देवी, नीलम माधुरी, शर्मिला एक्का, राहुल यादव समेत अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे. सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहा कार्यशाला

लोहरदगा : नगर भवन में सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ द्वारा बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी़ कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह संघ अध्यक्ष डॉ ताराचंद ने दीप प्रज्वलन कर किया़ उन्होंने सदस्यों को संगठन के माध्यम से उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त करने, स्वावलंबन की ओर बढ़ने तथा बिचौलियों से मुक्ति पाने का संदेश दिया़ उप विकास आयुक्त ने कृषि और सहकारिता को व्यवसायिक रूप में अपनाने पर बल दिया़ अधिकारियों ने सहकारिता आंदोलन को धरातल पर उतारने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही़ कार्यशाला में नाबार्ड जिला प्रबंधक, इफको प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी एमपीसीएस, एफपीओ और विशेष समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे़। कार्यक्रम में चिरौंजी, महुआ, लाह, करंज जैसी वनोपज के संग्रहण, विपणन व प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी दी गयी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola