ePaper

गुरूदरी और अमतीपानी माइंस में ट्रिप बढ़ाने और सिस्टम में सुधार किया जाये

Updated at : 11 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
गुरूदरी और अमतीपानी माइंस में ट्रिप बढ़ाने और सिस्टम में सुधार किया जाये

गुरूदरी और अमतीपानी माइंस में ट्रिप बढ़ाने और सिस्टम में सुधार किया जाये

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने हिंडाल्को की अमतीपानी तथा गुरूदरी माइंस का दौरा कर ट्रक चालकों और मालिकों से जुड़ी समस्याओं को कंपनी के अधिकारियों के समक्ष रखा. गुरूदरी माइंस में जीएम प्रवीण भालेकर, मैनेजर विद्यासागर सिंह और अजीत कुमार के साथ बैठक में एसोसिएशन ने कहा कि ट्रक ड्राइवर तीन से पांच दिन तक खड़े रहते हैं ताकि उनका नंबर आये. यह व्यवस्था गलत है. कंपनी को प्रतिदिन उतनी ही गाड़ियां बुलानी चाहिए जितनी को लोडिंग दी जा सकती है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ऐसा सिस्टम बनेगा जिसमें ट्रक रोज आयेंगे और लोडिंग कर सीधे रवाना होंगे. ट्रिप बढ़ाने की मांग : एसोसिएशन ने ट्रिप बढ़ाने की भी मांग की. इस पर कंपनी ने कहा कि कुछ कानूनी बाधाएं हैं, लेकिन जल्द समाधान कर ट्रिप संख्या बढ़ायी जायेगी. बैठक में कागजात, टोकन और माल गिराने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया कि ट्रक मालिक और चालक नियमों का पालन करेंगे और सिस्टम के खिलाफ जाने वालों पर कार्रवाई भी होगी. विचार कर समाधान का निर्णय लिया जायेगा : इसके बाद एसोसिएशन की टीम ने ट्रक चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और कहा कि आगे से सबको समान ट्रिप मिलेगा. अमतीपानी माइंस में बारिश के कारण ट्रक फंसने की समस्या पर एसोसिएशन ने मांग की कि बरसात तक एबीसी ग्रुप में गाड़ियां चलाने की व्यवस्था हो. वहीं, चिरोडीह माइंस में भी चालकों की दिक्कतें अधिकारियों को बतायी गयी. जीएम भालेकर ने कहा कि दो-तीन दिन में विचार कर समाधान का निर्णय लिया जायेगा. दौरे में एसोसिएशन अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभय सिंह सहित मुद्रिका यादव, ओम सिंह, हरिचरण साहू, मोहम्मद इरशाद डब्लू, मनीष सिंह, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद मुन्ना खान, प्रदीप कुमार साहू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola